100% Placement Ka Vaada, Lakho Ki Fees – Aur Haath Mein Sirf Certificate?
Asli Data. Asli Sach. Aur Asli Solution.
आपने digital marketing course किया। 3 महीने, 6 महीने – या शायद 1 साल। Fees भी दी – ₹35,000 से ₹1,50,000 तक। Certificate भी मिल गया – Google का, HubSpot का, institute का। सब कुछ हो गया।
लेकिन अब बात वहीं आ कर रुक गयी है। Job नहीं मिल रही। Interviews हो रहे हैं लेकिन select नहीं हो रहा। या फिर placement cell ने BPO या data entry की job offer कर दी वो भी ₹12,000-15,000 की।
आप सोच रहे होंगे:
“क्या digital marketing में jobs हैं ही नहीं?”
“100% placement का वादा था – वो क्या था?”
“क्या मैंने गलत field choose कर ली?”
लेकिन सच्चाई अलग है।
Problem field में नहीं है। Problem आपकी training में है। Problem उस system में है जिसने आपको certificate दे कर छोड़ दिया।
आज हम data के साथ, facts के साथ पूरी सच्चाई सामने रखते हैं। क्या सही है, क्या गलत है, और आपको actually क्या करना चाहिए।
क्या आप भी digital marketing सीखने के बाद confused हैं?
पहले समझो फिर decide करो। Adwen Plus से बात करो
पहले समझो – Digital Marketing Job Market का असली Size
बहुत लोग सोचते हैं कि digital marketing में jobs ही नहीं हैं। ये बिल्कुल गलत है।
चलिए numbers देखते हैं:
FACT: LinkedIn पर अभी 46,000+ digital marketing job openings हैं सिर्फ India में।
FACT: Naukri.com पर 1.82 lakh+ marketing से related jobs daily update होती हैं। सिर्फ ‘digital marketing’ keyword पर 25,000+ jobs हैं।
FACT: India का digital advertising market FY 2025 में total ad spend का 46% हो चुका है। ये 2024-2029 में 15% CAGR से grow हो रहा है।
FACT: 2030 तक India का digital ad market $35 billion (लगभग ₹2.9 lakh crore) होगा – 29% CAGR से।
FACT: India में 9 lakh+ digital marketing job vacancies हैं across all portals (LinkedIn, Naukri, Indeed, Glassdoor combined).
तो सवाल ये है अगर इतनी सारी jobs हैं, तो आपको क्युं नहीं मिल रही?
जहां 9 lakh+ jobs हैं, वहीं हर साल लाखो students digital marketing course करते हैं। सिर्फ एक institute ने 2,35,000+ students train किए हैं। Dusre ne हर हफ्ते 50+ batches चलाता है 1,500+ participants के साथ। Another one ने 30,000+ students certify किए हैं। और ये सिर्फ top 3-4 institutes की बात है।
अब हर गली में एक digital marketing institute खुल गया है। छोटे शहर से लेकर metro city तक। सब का एक ही promise “100% Placement Guarantee.”
“100% Placement Guarantee” का सच – पर्दा फाश
ये सबसे बड़ा झूठ है जो institutes बेचते हैं। और ये सबसे ज्यादा students को बर्बाद करता है।
चलिए समझते हैं कि “100% Placement” का असली मतलब क्या होता है:
“Placement Assistance” और “Placement Guarantee” में जमीन-आसमान का फर्क है
ज्यादातर institutes “Placement Assistance” देते हैं। इसका मतलब – वो आपका resume कुछ companies को forward करेंगे। Interview आपको देना है। Select होना आपकी जिम्मेदारी है। अगर select नहीं हुए तो वो एक और interview भेजेंगे। बस। उनका काम खतम।
लेकिन marketing में वो लिखते हैं “100% Placement.” Notice करें छोटी सी line में * (star) लगा होता है।
Job की Quality देखिए क्या Offer हो रहा है?
बहुत सारे institutes placement numbers दिखाने के लिए students को BPO, data entry, telecalling, या customer support jobs में भेजते हैं। आपने SEO सीखा, Google Ads सीखा लेकिन job मिल रही है “Technical Support Executive” की।
⚠ FACT: एक anonymous survey में students ने बताया कि जब उन्होंने digital marketing roles मांगे, तो placement cell ने कहा “जो मिल रहा है ले लो.”
कुछ Institutes अपने ही Students को Hire करते हैं
हां, आपने सही पढ़ा। कुछ institutes अपने unplaced students को “Intern” या “Mentor” के नाम पर ₹5,000/month stipend देते हैं। 3 महीने बाद निकाल देते हैं। लेकिन उनके placement record में ये “100% placed” दिखता है।
आप career नहीं बना रहे आप सिर्फ उनके marketing numbers बढ़ा रहे हो। 3 महीने बाद आपको एक ऐसा certificate मिलता है जिसकी industry में कोई value नहीं।
Shell Companies और Fake Tie-Ups
कुछ institutes के पास ऐसी companies का list होता है जो exist ही नहीं करतीं। या फिर उनका कोई direct HR connection नहीं होता – वो third-party recruitment agencies को resume forward करते हैं। वो agencies आपको BPO calls देती हैं, digital marketing jobs नहीं।
FACT: अगर कोई institute “100% Placement Guarantee” का दावा करता है – तो उनसे पूछो: पिछले 3 महीने में कितने students place हुए? किन companies में? क्या salary थी? क्या वो students से बात करा सकते हैं?
तो Actual Problem क्या है? Students को Job क्युं नहीं मिलती?
अब हम बात करते हैं असली problem की। ये वो चीजें हैं जो कोई institute आपको नहीं बताएगा।
Problem 1: Certificate Collect करना ≠ Skill होना
बहुत students सोचते हैं कि Google का certificate, HubSpot का badge, institute का diploma इन सब से job मिल जायेगी। गलत।
FACT: 45% marketing leaders कहते हैं कि skilled digital marketers ढूंढना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। Companies को लोग चाहिए जो campaigns चला सकें, data समझें सिर्फ theory पढ़ कर आए नहीं।
Recruiter को आपका certificate नहीं चाहिए। उसे ये चाहिए कि आप बता सको – “मैंने एक website का traffic 30 दिन में 200% बढ़ाया। ये रहा proof.”
Problem 2: Practice नहीं की सिर्फ Notes पढ़े
ये सबसे बड़ा कारण है। जो students practice करते हैं – उनकी job लगती है। जो सिर्फ class attend करते हैं – वो certificate ले कर घर बैठते हैं।
Practice का मतलब है:
→ अपनी खुद की website बनाओ और उसका SEO करो
→ Real client के लिए Google Ads campaign चलाओ (₹5,000 के budget से भी सही)
→ किसी local business का social media manage करो
→ Blog लिखो, content create करो, analytics पढ़ो
→ Portfolio बनाओ जिसमें RESULTS दिखें – सिर्फ certificates नहीं
Problem 3: Specialization नहीं की
“मैं digital marketer हूं” – ये बहुत vague है। Companies specialist चाहती हैं।
Top paying specializations India में:
→ SEO + Analytics specialist – ₹4-8 LPA (fresher to 2 years)
→ Google Ads + CRO specialist – ₹5-10 LPA
→ Content Marketing + Strategy – ₹4-7 LPA
→ Social Media + Influencer Management – ₹3-6 LPA
→ Marketing Automation + Email – ₹5-9 LPA
Freshers जो 1-2 areas में specialize करते हैं, उनकी job उन लोगों से पहले लगती है जो कहते हैं “मुझे सब आता है.”
Problem 4: Portfolio ही नहीं है
अगर आपके पास दिखाने को कुछ नहीं है तो interviewer को कैसे यकीन आयेगा कि आप काम कर सकते हो?
Portfolio में होना चाहिए:
→ Live website जिसका SEO आपने खुद किया है
→ Google Ads campaign का screenshot with ROI data
→ Social media pages जो आपने grow किए हैं
→ Content pieces जो rank कर रहे हैं
→ Analytics reports जो दिखाएं कि आपके काम ने क्या result दिया
Problem 5: Interview Preparation Zero
बहुत students interview में जाते हैं लेकिन basic सवालों के जवाब नहीं दे पाते:
“आप SEO कैसे करेंगे एक new website का?” Blank face.
“Google Ads में Quality Score क्या होता है?” Bookish answer.
“आपने कोई real campaign चलाया है?” – “नहीं, सिर्फ class में पढ़ा था.”
येही वो moment है जब recruiter समझ जाता है – ये candidate सिर्फ certificate holder है, doer नहीं।
<h3सोचिए मत, शुरू कीजिए। Adwen Plus में हम आपको सिर्फ theory नहीं – REAL PRACTICE सिखाते हैं। RealReal clients. Real campaigns. Real results.
Free consultation के लिए call करें: +91 9988 712 738 | info@adwenplus.com →
Salary कितनी मिलती है? – Real Numbers, No Hype
Institutes आपको बताएंगे – “₹10 lakh package मिलेगा!” चलिए देखते हैं असली numbers:
FRESHERS (0-1 साल experience):
→ Metro cities (Bangalore, Mumbai, Delhi): ₹15,000 – ₹35,000/month
→ Tier 2 cities (Jaipur, Pune, Ahmedabad): ₹12,000 – ₹25,000/month
→ Annual package: ₹3-5 LPA (realistic range)
2-5 साल EXPERIENCE:
→ ₹8-12 LPA (specialists के लिए SEO, PPC, Analytics में)
→ Growth rate: 25-40% annual salary growth high performers के लिए
5+ साल EXPERIENCE:
→ ₹12-20+ LPA
→ International companies के लिए remote work: Indian market rates से 3-5x ज्यादा
→ Freelance potential: ₹3,000-15,000 per project full-time job के साथ-साथ
Digital marketing में salary trajectory strong है – लेकिन सिर्फ उनके लिए जो actually skills build करते हैं और results deliver करते हैं। Certificate holders जो real work नहीं दिखा सकते वो entry level पर ही फंसे रहते हैं।
⚠ FACT: Marketing roles का unemployment rate सिर्फ 3.3-3.8% है – India का national average 4.7% से काफी कम। मतलब ये field में काम मिलता है – लेकिन सिर्फ उनको जिनके पास actual skills हैं।
तो क्या करना चाहिए? – जो लोग Job पा रहे हैं, वो क्या कर रहे हैं?
ये वो formula है जो कोई institute आपको clearly नहीं बताएगा। क्यूंकि अगर वो बता दें – तो आप उनके course के बिना भी सीख सकते हो।
STEP 1: अपनी खुद की Website बनाओ (Day 1 से)
WordPress पर एक blog या niche website बनाओ। ये आपका playground है। SEO करो, content डालो, Google Search Console set करो। येही आपका सबसे बड़ा portfolio piece होगा।
STEP 2: Real Campaigns चलाओ – चाहे ₹2,000 का Budget हो
Google Ads में ₹2,000-5,000 लगाओ। Facebook/Instagram ads चलाओ। Real money, real results. ये experience आपको 100 certificates से ज्यादा valuable बनाएगा।
STEP 3: किसी Local Business की Free Help करो
अपने area की एक दुकान, clinic, या coaching centre का digital marketing free में करो। 2-3 महीने में आपके पास दिखाने को REAL results होंगे।
STEP 4: एक Specialization Choose करो
SEO पसंद है? Deep dive करो। Google Ads में interest है? Master करो। “सब कुछ जानता हूं” से job नहीं मिलेगी। “मैंने SEO के through एक website का organic traffic 5x किया” – इससे मिलेगी।
STEP 5: LinkedIn Profile Optimize करो – Personal Brand बनाओ
LinkedIn पर अपनी learnings share करो। Case studies post करो। Industry experts के साथ engage करो। बहुत सारी jobs LinkedIn से directly मिलती हैं।
STEP 6: Internship लो – चाहे Free हो
2-3 महीने की internship आपके resume को 10x strong बनाती है। सिर्फ 2 महीने की real-world exposure भी job prospects काफी improve करती है। Employers ऐसे candidates prefer करते हैं जिन्हें थोड़ा real experience मिला हो।
Adwen Plus क्या Differently करता है? – True Value
हम आपको झूठा सपना नहीं दिखाते। हम आपको सच बताते हैं – और फिर उस सच में आपकी मदद करते हैं।
Adwen Plus एक digital marketing consultancy है जो 18+ साल से SEO और digital marketing में काम कर रही है। हमने India, UK, USA, Australia, NZ और Vietnam में clients के साथ काम किया है। Long-term clients के साथ हमारा success rate 93-94% है।
हम क्या अलग करते हैं:
Real Client Projects पर Training – सिर्फ theory नहीं, actual businesses पर काम। आप सीखोगे कैसे एक real website का SEO होता है, कैसे actual Google Ads campaign चलाया जाता है।
Portfolio-First Approach – हमारा goal है कि course खतम होने तक आपके पास 3-5 real case studies हों जिन्हें आप interview में दिखा सको।
AI-Integrated Training – 2026 में सिर्फ SEO या ads जानना काफी नहीं। AI tools कैसे use करें – ये भी सिखाते हैं। ChatGPT, AI analytics, automation – सब practical।
Honest Placement Support – हम “100% Placement Guarantee” नहीं बोलते। हम कहते हैं – अगर आप practice करोगे, assignments करोगे, real projects पर काम करोगे – तो हम आपको best opportunities से connect करेंगे। लेकिन काम आपको करना होगा।
Industry Expert से सीधी Training – Swapan Kumar खुद 18+ साल का SEO experience रखते हैं। ये कोई junior trainer नहीं – ये वो इंसान है जो actually clients के लिए results deliver करता है।
Small Batches, Personal Attention – 100 students की class नहीं। छोटी batches ताकि हर student को proper guidance मिले।
Affordable Fees – ₹35,000 में complete 4-5 month course. EMI option available. Live online classes with recorded sessions for revision.
Lifetime Support – Course के बाद भी doubt solve होता है। Community access मिलता है। Job referrals मिलते हैं।
Final सच – जो आपको समझना जरूरी है
Digital marketing में jobs हैं – बहुत सारी हैं। 9 lakh+ openings, 46,000+ LinkedIn पर, industry 15% CAGR से grow हो रही है। ये field dying नहीं है – ये field booming है।
लेकिन certificate collectors को jobs नहीं मिलती। Doers को मिलती है।
अगर आपने course किया है और job नहीं मिली – तो हार मत मानिये। Problem आप में नहीं है। Problem उस system में है जिसने आपको practice नहीं कराई।
अब आपके पास दो रास्ते हैं:
रास्ता 1: और एक certificate लो। ₹50,000 और खर्च करो। और hope करो कि इस बार कुछ होगा। (Hint: नहीं होगा अगर approach same रहा।)
रास्ता 2: Actual practice करो। Real projects करो। Portfolio बनाओ। Specialize करो। और फिर job market में जाओ – as a DOER, ना कि सिर्फ एक certificate holder।
18+ साल का experience. Real client projects. Affordable fees. पहले समझो, फिर decide करो।
Free consultation के लिए call करें: +91 9988 712 738 | info@adwenplus.com →
पहले समझो। फिर decide करो।


